टनकपुर क्षेत्र के तीन नंबर डिपो के समीप जंगल में घास काटने निकली एक महिला की पेड़ से गिरकर मौत हो गई। सूचना मिलते ही साथी महिलाओं और परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। महिला पेड़ पर चढ़कर जानवरों के लिए चारा काट रही थी।
ग्रामीणों के अनुसार बृहस्पतिवार की सुबह ग्राम नायकगोठ निवासी त्रिलोकी देवी (40) पत्नी दीपक सिंह गांव के ही पड़ोसी महिला लीला देवी, आशा देवी और शांति देवी आदि के साथ तीन नंबर डिपो के समीप पहाड़ लाइन रोड स्थित पेड़ पर चढ़कर चारा काट रही थी। इस बीच वह पेड़ से गिर गई। सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उसे तत्काल अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक डाॅ. मानवेंद्र शुक्ला ने मृत घोषित किया।