मुनस्यारी महाविद्यालय में वार्षिक समारोह पर मेधावियों को सम्मानित करते विधायक हरीश धामी। संवाद
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। डॉ. आरएस टोलिया राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय का वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने एक तोला की झुमकी रे..., लस्का कमर बांधा हिम्मत का साथ... आदि सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दर्शकों का मनमोह लिया।
बुधवार को वार्षिक समारोह का शुभारंभ विधायक हरीश धामी ने किया। उन्होंने इसके लिए 25,000 रुपये की सहयोग राशि भेंट की। महाविद्यालय प्रबंधन ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विधायक ने मेधावियों को सम्मानित भी किया। छात्र संघ अध्यक्ष भागीरथी मर्तोलिया और अभिभावक संघ अध्यक्ष लीला देवी ने विधायक को खेल मैदान और नए विषय संचालित करने की मांग पर ज्ञापन दिया जिस पर उन्होंने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।
इस दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और दर्शकों खूब तालियां बजाईं।
इस मौके पर व्यापार संघ अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोहर टोलिया, ब्लॉक अध्यक्ष ईश्वर कोरंगा, हीरा चिराल, मल्लिका विरदी, तारा पांगती, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. गौरव कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद