फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमिते में बनबसा के रोहित बोरा ने जीता स्वर्ण

विज्ञापन
बनबसा मिनी स्टेडियम में कराटे के प्रतिभागी बच्चे। विज्ञप्ति - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। शहीद उधम सिंह की जयंती के उपलक्ष्य पर रविवार को चौथी शहीद उधम सिंह कप ओपन कराटे प्रतियोगिता हुई। इसमें बनबसा के कराटे खिलाड़ियों ने भी प्रतिभाग कर शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का आयोजन उधम सिंह नगर कराटे एसोसिएशन ने किया था। प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक राजकुमार ठुकराल, क्रीड़ाधिकारी रशिका सिद्दीकी एवं जिला युवा कल्याण अधिकारी मोहन सिंह नगन्याल ने किया।
विज्ञापन

रुद्रपुर में आयोजित कराटे प्रतियोगिता में बनबसा, खटीमा, किच्छा, रुद्रपुर, बाजपुर, काशीपुर, जसपुर के लगभग 200 बच्चों ने प्रतिभाग किया। खेल कोटे से असम राइफल्स में भर्ती हुई कोमल बत्रा को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में बनबसा स्टेडियम के दीपांशु जोशी, अदिति थ्वाल, आशीष गुप्ता प्रथम, कल्पित थ्वाल, पूजा महर द्वितीय रही। कुमिते 12 वर्ष आयु में 35 किलो भार वर्ग में दीपांशु ने पहला, कल्पित थ्वाल ने 25 किलो भारवर्ग में दूसरा, 30 किलो भार वर्ग में आशीष गुप्ता ने तीसरा स्थान पाया।
मिलन राम ने 45 किलो वर्ग में तीसरा, पलक कापड़ी ने 57 किलो वर्ग में तीसरा स्थान पाया। विद्या चंद 45 किलो वर्ग में प्रथम रहीं। भावना कन्याल 56 किलो वर्ग में प्रथम, पूजा महर द्वितीय रहीं। रोहित बोरा ने 67 किलो वर्ग में पहला स्थान पाया। बनबसा के कराटे प्रशिक्षक ब्लैकबैल्ट विजय रावत ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें