फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन निगम के खाली पदों को जल्द भरेंगे: गहतोड़ी

विज्ञापन
चंपावत पहुंचे वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी ने कार्यकर्ताओं का जताया आभार। संवाद - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी ने कहा कि वन निगम के खाली पदों को भरने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि निगम की स्थिति को सुधारने के लिए सभी उपाय किए जाएंगे।
विज्ञापन

चंपावत में अपने स्वागत समारोह में संक्षिप्त बातचीत में उन्होंने कहा कि बेहतर प्रबंधन और प्रशासनिक उपाय कर वन निगम का विकास किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इस क्षेत्र के प्रतिनिधि होने से जिले के विकास को गति मिलेगी।
इससे पूर्व टनकपुर से चंपावत तक उनका फूल-मालाओं से स्वागत हुआ। रोड शो के जरिये पार्टी कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने अभिवादन किया। सभासद लोकेश पुनेठा और तनुजा पुनेठा ने उन्हें चांदी का मुकुट भेंट किया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश अधिकारी, श्याम नारायण पांडेय, सतीश पांडेय, मुकेश महराना, मुकेश कलखुड़िया, मोहन अधिकारी, शंकर सिंह खाती, सुंदर बोहरा, दिलीप महर आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें