फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क कटिंग के कारण परेवा के कई तोकों की पेयजल लाइन ध्वस्त

विज्ञापन
धौलकांडा गांव में खाली बर्तनों के साथ लोग और बच्चे। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
चंपावत। जिले के पाटी विकासखंड की ग्राम पंचायत परेवा में सड़क कटिंग के मलबे से कई तोकों की पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी को ज्ञापन भेज कार्यदायी संस्था लोनिवि से क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि लोनिवि की ओर से बनाई जा रही मझेड़ा-डाबरी सड़क की कटिंग का मलबा पास में ही गिराया जा रहा है। इससे मझेड़ा, किमखेत, नवाड़ा, चन्यौड़ा, गिठानी आदि तोकों की पेयजल लाइन ध्वस्त हो गई है। स्वजल की पेयजल लाइन टूटने के साथ ही कई स्थानों पर दब भी चुकी है। इसे सुधारना मुश्किल है। पाइप लाइन को सुधारने के लिए रास्ता भी नहीं बचा है। ग्रामीणों को पेयजल संकट के साथ ही मवेशियों के लिए पानी जुटाना बेहद चुनौती भरा हो गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि पहले ठेकेदार ने लाइन की मरम्मत कराई थी तब कुछ दिनों के लिए पानी चला लेकिन अब करीब दो माह से पेयजल संकट गहरा गया है। ज्ञापन देने वालों में मोहन गिरि, केशव गिरि, शंकर गिरि, ललित गिरि, नारायण गिरि, प्रेम गिरि, केदार गिरि, राकेश गिरि, राजेश गिरि, गंगा नाथ, चेतन गिरि आदि रहे।
विज्ञापन

धौलकांडा में सड़क कटिंग के मलबे से पेयजल योजना ध्वस्त
पिथौरागढ़। धौलकांडा गांव में सड़क निर्माण के दौरान पेयजल योजना ध्वस्त हो गई। इस कारण लोग पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। ग्रामीण गाड़, गधेरों से पेयजल की आपूर्ति करने के लिए मजबूर हैं, लोगों ने शीघ्र व्यवस्थाओं में सुधार करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के मौसम में पीने के लिए पेयजल जुटाने में मशक्कत करनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि मवेशियों के लिए बारिश का पानी जमा कर रहे हैं लेकिन बारिश के मौसम में पीने के लिए दिक्कत झेलनी पड़ रही है। उन्होंने शीघ्र पेयजल योजना और सड़क निर्माण में ध्वस्त पेयजल योजना को ठीक करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें