फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पम्दा के ग्रामीणों ने सूखे नलों की आरती उतारकर जताया अनोखा विरोध

विज्ञापन
बाराकोट के पम्दा गांव में नलों में पानी न आने के विरोध में प्रदर्शन करती महिलाएं। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। गंभीर पेयजल किल्लत से जूझ रहे विकासखंड बाराकोट के ग्रामीणों ने अनोखे अंदाज में अपना विरोध जताया। ग्रामीणों ने सूखे नल की पूजा, अर्चना कर आरती उतारी। ग्रामीणों ने पेयजल समस्या का समाधान न करने पर जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नगेंद्र कुमार जोशी के नेतृत्व में एकत्र महिलाओं ने शुक्रवार को मकर संक्रांति एवं उत्तरायणी पर जल जीवन मिशन के तहत लगाए गए सूखे नलों की पूजा कर विरोध दर्ज किया। महिलाओं का कहना है कि कड़कड़ाती ठंड में उन्हें अपने दैनिक कार्यों और मवेशियों के लिए गधेरों से पानी ढोने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
बताया कि पिछले साल 18 अक्तूबर को आई भीषण आपदा में गांव की पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। जल संस्थान के अधिकारी, कर्मचारियों को बताने के बावजूद समस्या नहीं सुलझ सकी है। पूर्व सैनिक गिरीश चंद्र जोशी के नेतृत्व में नवल किशोर जोशी, महेश चंद्र जोशी, मदन लाल वर्मा ने डीएम विनीत तोमर को ज्ञापन देकर समस्या सुलझाने की मांग की है।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में बेनी जोशी, कुसुम जोशी, मीना जोशी, कमला जोशी, किशोर खर्कवाल, दीपांशु नरियाल, कृतिका जोशी, भावेश जोशी मौजूद रहे। वहीं जल संस्थान के एई पवन बिष्ट ने बताया कि आपदा में क्षतिग्रस्त योजना को जल निगम ने सही कर दिया था। मुख्य पेयजल लाइन में कुछ दिक्कत है, जिसे शीघ्र ही ठीक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें