फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय में तीन दिन से पेयजल आपूर्ति ठप

विज्ञापन
पम्दा की पेयजल योजना सही न होने के बाद बारिश का पानी एकत्र करते ग्रामीण। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
चंपावत। जवाहर नवोदय स्कूल में तीन दिन से पेयजल की आपूर्ति प्रभावित हुई है। इस कारण यहां के सैकड़ों छात्र-छात्राओं और स्टाफ को परेशानी झेलनी पड़ रहा है। परेशान छात्र-छात्राओं ने पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन

नवोदय स्कूल में 21 जनवरी से पेयजल आपूर्ति ठप है। शिक्षक जुबेर खान ने बताया कि रोज एक लाख लीटर पानी की जरूरत होती है। दूधपोखरा के तीन स्रोतों से पेयजल आपूर्ति होती है, लेकिन तीन दिन से यहां पानी की आपूर्ति बाधित है। पेयजल आपूर्ति ठप होने से 360 से अधिक छात्र-छात्राएं, शिक्षक और स्टाफ को परेशानी सामना करना पड़ रहा है।
स्कूल प्रशासन वैकल्पिक उपाय कर काम चला रहा है। वहीं जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता परमानंद पुनेठा का कहना है कि पेयजल लाइन जवाहर नवोदय विद्यालय प्रशासन को हस्तांतरित की जा चुकी है। इसलिए विद्यालय प्रशासन को ही स्वयं मरम्मत करवानी होगी। इसलिए कॉलेज प्रशासन ने लाइन सुधारने के लिए कई मजदूरों को लगाया है।
विज्ञापन

बरसात के पानी से काम चलाने के लिए मजबूर ग्रामीण
लोहाघाट (चंपावत)। पम्दा गांव में क्षतिग्रस्त पेयजल योजना में पानी की आपूर्ति शुरू न होने से ग्रामीण गुस्से में हैं। क्षतिग्रस्त पेयजल योजना को ठीक करने का दावा करने के बावजूद जल निगम मुख्य टैंक तक पानी नहीं पहुंचा सका है। ग्रामीणों को अब भी बारिश का पानी एकत्र कर प्यास बुझाने को मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने योजना को जल्द चालू न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नगेंद्र कुमार जोशी ने बताया कि अक्तूबर में हुई भारी बारिश के कारण पम्दा गांव की पेयजल योजना क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसे कामचलाऊ व्यवस्था के तहत ठीक किया गया था। पेयजल लाइन दोबारा क्षतिग्रस्त होने से करीब एक माह से पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है। शनिवार को लोनिवि और जल निगम के अधिकारियों ने मौका मुआयना कर लाइन सुधारने का आश्वासन दिया था लेकिन रविवार को पानी की आपूर्ति नहीं हुई। पेयजल की कमी से ग्रामीण बारिश के पानी से काम चलाने के लिए मजबूर हैं। पूर्व सैनिक गिरीश जोशी, उपप्रधान नवल किशोर जोशी, अंकित जोशी, मीना जोशी, मोहित जोशी, किशोर खर्कवाल, मनोज जोशी, कमल जोशी आदि ने जल्द पेयजल योजना चालू करने की मांग की है।
क्षतिग्रस्त पेयजल योजना को शनिवार को ठीक कर दिया था। शाम तक टैंक में पानी पहुंचने की उम्मीद थी, लेकिन पाइपलाइन में हवा भर जाने से पानी नहीं आ पाया। रविवार कुंडी माहरा से लेकर लड़ीधुरा टैंक तक निरीक्षण करने के बाद लाइन को ठीक कर दिया गया है। टैंक में पानी पहुंच गया है। 50 केएल क्षमता का यह टैंक भरने में कुछ वक्त लगेगा। सोमवार से ग्रामीणों को पेयजल बांटा जाएगा।
विज्ञापन

- नरेंद्र मोहन गड़कोटी, एई, जल निगम, लोहाघाट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें