फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिक से अधिक मतदान करेगा लोकतंत्र को मजबूत

Sat, 06 Apr 2019 11:11 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो  चंपावत।
विज्ञापन
अपराजिता कार्यक्रम के तहत चंपावत बार भवन में लोकसभा चुनाव के मुद्दों को लेकर चर्चा करते अधिवक्तागण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम के तहत शनिवार को बार सभागार में आयोजित गोष्ठी में अधिवक्ताओं ने अधिक से अधिक मतदान को प्रेरित किया। अधिवक्ताओं ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा मतदान राजनीतिक दल और नेताओं को अधिक जवाबदेह बनाने के साथ लोकतंत्र को मजबूत करेगा। इस दौरान सोच-विचार कर मतदान करने आह्वान किया गया। इसके अलावा हर हाल में वोट करने के साथ महिला सशक्तीकरण की शपथ भी ली गई। 

विज्ञापन


बार संघ के अध्यक्ष राम सिंह बिष्ट की अध्यक्षता और जिला शासकीय अधिवक्ता भास्कर मुरारी के संचालन में हुई गोष्ठी में अधिवक्ताओं से संबंधित कई मसले उठे। अधिवक्ताओं ने एक राजनीतिक दल द्वारा भारतीय दंड संहिता की धारा 124 ए को खत्म कराने और आमर्ड फोर्सेज स्पेशल प्रोटेक्शन एक्ट (एएफएसपीए) में संशोधन के वादे को बेहद संवेदनशील बताते हुए विधिक पहलू के साथ ही देश की एकता और अखंडता के नजरिए से विचार करने की जरूरत बताई। अधिवक्ताओं ने विधि कॉलेजों की संख्या बढ़ाने, अदालतों में बदलते दौर के अनुरूप ई-लाइब्रेरी, वकीलों को आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा देने सहित कई मसलों को उठाया। 


गोष्ठी में मौजूद थे ये अधिवक्ता 
एडवोकेट राम सिंह बिष्ट, भास्कर मुरारी, मदन सिंह अधिकारी, राजेेंद्र सिंह रैंसवाल, गिरीश उप्रेती, नरेश ढेक, विजय कुमार राय, मदन अधिकारी, सुरेश चंद्र जोशी, रमेश उप्रेती, द्वारिका प्रसाद शर्मा, गुणानंद थ्वाल, पूजा अधिकारी, प्रहलाद सिंह पाटनी, राजेंद्र प्रसाद पांडेय, हरीश उप्रेती, गिरीश राय, दीपक जोशी, देवीदत्त भट्ट।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें