फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओकलैंड ने जीता भवानी दत्त राय स्मृति वॉलीबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच

विज्ञापन
लोहाघाट में स्व. भवानी दत्त राय मेमोरियल वॉलीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन करती प्राचार्य डॉ. संगी? - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। युवक मंगल दल रायनगर चौड़ी की ओर से शिक्षाविद भवानी दत्त राय की स्मृति में दो दिनी वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू हुई। रविवार को पीजी कॉलेज प्रांगण में हुए उद्घाटन मैच में ओकलैंड की टीम ने लगातार दो सेटों में खेतीखान को हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। प्राचार्या डॉ. संगीता गुप्ता ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

रविवार से शुरू हुई प्रतियोगिता के आयोजक युवक मंगल दल अध्यक्ष नीरज राय ने अतिथियों का स्वागत किया। अन्य मैचों में बाबा शिव टीम ने गुरुकुलम को, चंपावत ने पहाड़ी भुला टीम को, रायनगर चौड़ी ने बनगांव को, स्पोर्ट्स सेंटर ने ओकलैंड बी को और शिवादित्य क्लब ने ओकलैंड को हराया।
ग्राम प्रधान जितेंद्र राय की अध्यक्षता में स्व. राय के पुत्र राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक नरेश राय ने संचालन किया। निर्णायक उप जिला क्रीड़ाधिकारी चंदन सिंह बिष्ट, धीरज भट्ट, विवेक राय, करन राय, अखिल राय ने सहयोग किया। आयोजन में भैरव राय, प्रकाश राय, जीवन मेहता, मनोज कापड़ी, मनोज राय, विकास कापड़ी, सागर राय, शुभम, करन आदि सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें