फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बरसाती पानी की निकासी व्यवस्था न होने से ग्रामीणों का गुस्सा फूटा

Thu, 08 Feb 2024 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
धरना स्थल पर ग्रामीण जनप्रतिनि​धि व ग्रामीणों से वार्ता करते एसडीएम आकाश जोशी । संवाद
विज्ञापन
टनकपुर(चंपावत)। बरसात के पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों का आक्रोश सिंचाई विभाग के खिलाफ फूटा। ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग दफ्तर में तालाबंदी की। एसडीएम और मुख्यमंत्री प्रतिनिधि के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन

बता दें कि क्षेत्र के ग्राम सभा ककरालीगेट, आमबाग, ज्ञानखेड़ा, मोहनपुर, बिचई , मनीहारगोठ आदि गांंवों में बरसात के सीजन में जलभराव की समस्या रहती है। ग्रामीण लंबे समय से पानी की निकासी की मांग करते आ रहे हैं।
ग्रामीणों की मांग पर मुख्यमंत्री की घोषणा में योजना को शामिल किया गया था। सिंचाई विभाग की ओर से 85.80 करोड़ रुपये का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया लेकिन आज तक काम नहीं हुआ। ग्रामीण इस बार भी बरसात से पहले काम होगा या नहीं इसको लेकर आशंकित हैं। इसी से गुस्साए जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को सिंचाई विभाग कार्यालय में तालाबंदी कर दी। सूचना मिलते ही सिंचाई कर्मी नदारद हो गए। आमबाग मोहन पुर की ग्राम प्रधान राधिका चंद के साथ ग्रामीणों ने कार्यालय में तालाबंदी की और धरने पर बैठे। सूचना मिलते ही एसडीएम आकाश जोशी, विधायक प्रतिनिधि रजवार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता की। ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में आरोप लगाया कि घोषणा के बावजूद विभागीय एई की निष्क्रियता से धरातल पर काम नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

इस बीच एसडीओ आरके यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल योजना में सिंचाई विभाग की ओर से 85.80 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। एसडीएम और विधायक प्रतिनिधि ने आश्वस्त किया कि धन आवंटन होते ही जल्द कार्य शुरू हो जाएगा। धरना प्रदर्शन में ग्राम प्रधान चंद, चन्द, गीता चंद, गीता सेठी, ज्ञानखेड़ा ग्राम प्रधान नरी राम, बीडीसी सदस्य अशोक पाल, हरिओम सेठी, दीपक चंद, दीपक पचौली, चंद्रशेखर गहतोड़ी, त्रिलोक चंद, ललित शाह, कैलाश भटट, तेज प्रकाश जोशी, रमेश चंद, कृपाल पंत समेत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें