पांच सूत्रीय मांगों को लेकर देवीधुरा राजकीय डिग्री कॉलेज में छात्रों का धरना जारी
देवीधुरा (चंपावत)। पांच सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दे रहे राजकीय आदर्शं महाविद्यालय देवीधुरा के छात्र-छात्राओं से बृहस्पतिवार को फोन पर कुलपति प्रोफेसर सतपाल सिंह बिष्ट ने वार्ता की। प्रो. बिष्ट ने सभी मांगों पर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया।
इधर, छात्र-छात्राओं का धरना बृहस्पतिवार को आठवें दिन भी जारी रहा। धरना देने वालों में छात्रसंघ अध्यक्ष देवेंद्र भट्ट, अल्मोड़ा विश्वविद्यालय महासंघ के सचिव अर्जुन बिष्ट, विद्यार्थी परिषद के पूर्व सह जिला संयोजक सुदीप चम्याल, पंकल चम्याल, सुमित चम्याल, मुस्कान बिष्ट, सरिता रावत, दीपेश भट्ट, नीरज भट्ट, धीरज महंत, अमित कुमार आदि शामिल हैं। छात्र पीजी की कक्षाएं शुरू करने, स्नातक में भूगोल, इतिहास, शिक्षाशास्त्र विषय को मंजूरी, अर्थशास्त्र विभाग में सहायक प्रोफेसर की नियुक्ति, पुस्तकालय में पुस्तकों की व्यवस्था और महाविद्यालय को जोड़ने वाली सड़क को बेहतर करने की मांग की। संवाद