फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसान पेपर से खिल उठे परीक्षार्थियों के चेहरे

विज्ञापन
पिथौरागढ़ के एसडीएस जीआईसी परीक्षा केंद्र में बोर्ड परीक्षा के देने के बाद बाहर आते बच्चे। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
चंपावत/लोहाघाट। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में पहले दिन जिले में 83 अभ्यर्थी गैर हाजिर रहे। हाईस्कूल और इंटर में हिंदी विषय के आसान पेपर से छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

प्रभारी सीईओ भानु प्रताप सिंह ने बताया कि चंपावत जिले में हाईस्कूल में 53 और इंटर में 30 अभ्यर्थी अनुपस्थित थे जबकि इंटर कृषि विषय में सभी 12 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। जिले के 40 परीक्षा केंद्रों में हो रही बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल और इंटर के कुल 7769 अभ्यर्थियों में से 7686 उपस्थित रहे। प्रभारी सीईओ के अलावा बीईओ हरि सिंह सेठी, तहसीलदार ज्योति धपवाल सहित तमाम अधिकारियों ने 15 से अधिक परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा निष्पक्षता और शांति से हुई। परीक्षा केंद्र के 100 मीटर के दायरे पर निषेधाज्ञा लागू होने के साथ सुरक्षा का तगड़ा बंदोबस्त किया गया था।
पहले दिन की उपस्थिति
हाईस्कूल 4024 छात्र-छात्राओं में से 3971
इंटर 3733 छात्र-छात्राओं में से 3703
इंटर (कृषि) 12 छात्र-छात्राओं में से 12
हिंदी का पेपर आसान रहा। बोर्ड परीक्षा की अच्छी शुरुआत से आत्मविश्वास बढ़ा है। - दिव्यांशु भट्ट, छात्र, टनकपुर।
उम्मीद के मुताबिक पेपर अच्छा रहा। पाठ्यक्रम से ही सवाल पूछे गए थे। कोई भी प्रश्र कठिन नहीं था। - मनीषा बिष्ट, छात्रा, टनकपुर।
पिथौरागढ़ जिले में बोर्ड की परीक्षाओं के 85 केंद्रों में 132 परीक्षार्थी अनुपस्थित
पिथौरागढ़। जिले में आयोजित बोर्ड की परीक्षाओं के 85-85 केंद्रों में 132 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसमें हाईस्कूल में 69 और इंटर में 63 छात्र शामिल हैं। जिले में बोर्ड परीक्षाओं में 12454 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनमें हाईस्कूल के संस्थागत परीक्षार्थियों की संख्या 6363 और व्यक्तिगत की संख्या 68 है। इंटर के संस्थागत परीक्षार्थियों की संख्या 5961 और व्यक्तिगत की संख्या 62 है।
विज्ञापन

जिले में सोमवार को 94 केंद्रों में हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा हुई। जिले में सुबह आठ बजे आयोजित हाईस्कूल की परीक्षा के 85 केंद्रों में पंजीकृत 5450 छात्रों में से 5381 छात्रों ने परीक्षा दी जबकि 69 अनुपस्थित रहे। दो बजे से हुई इंटर के 85 केंद्रों में पंजीकृत 5582 छात्रों में से 5519 छात्रों ने परीक्षा दी। 63 अनुपस्थित रहे जबकि दोनों की हाईस्कूल और इंटर के दूरस्थ नौ-नौ केंद्रों की रिपोर्ट नहीं मिल पाई क्योंकि वहां संचार व्यवस्था नहीं है। इन केंद्रों की रिपोर्ट मंगलवार को मिलेगी। सीईओ जितेंद्र सक्सेना ने जीआईसी शैलकुमारी, थरकोट, गुरना, जीआईसी गौरीहाट, झूलाघाट, पीपल कोट, मूनाकोट में चेकिंग की।
विज्ञापन

परीक्षा देकर काफी अच्छा लगा। किसी प्रकार का कोई मानसिक तनाव नहीं था। प्रश्नपत्र अच्छा हुआ है। उम्मीद है आगे भी सभी प्रश्नपत्र ठीक जाएंगे।
- चंदन कुमार, हाईस्कूल, छात्र, एसडीएस, पिथौरागढ़।
प्रश्नपत्र में सवाल बेहद आसान लगे। कोविड के चलते पढ़ने की प्रवृति तो चली गई थी, लेकिन शिक्षकों के अथक प्रयास से परीक्षा बेहतर रही।
-दीपक कठायत, हाईस्कूल, छात्र, एसडीएस, पिथौरागढ़।
हिंदी का पहला पेपर अच्छा गया है। उम्मीद है आगे भी अच्छी तरह से परीक्षा संपन्न हो जाए। परीक्षा को लेकर किसी प्रकार का डर नहीं था।
-शीतल बंग्याल, जीजीआईसी, इंटर, धारचूला।
परीक्षा को लेकर बेहतर उत्साहित थी। पेपर अच्छा रहा। परिवार और शिक्षकों ने बिना दबाव बनाए परीक्षा के लिए जो तैयारियां कराई उसका लाभ मिला।
- शिवांगी रौतेला, जीजीआईसी, इंटर, धारचूला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें