फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलाद शरीफ के साथ ही सैयद वलीबाबा का सालाना उर्स शुरू

विज्ञापन
बनबसा में गौड़बाबा मंदिर में रखी उनकी खड़ाऊं। संवाद - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। मिलाद शरीफ के साथ ही सैयद वलीबाबा का सालाना उर्स जोरशोर से शुरू हो गया। शारदा बैराज के सिल्ट इजेक्टर के पास बाईपास चैनल के पश्चिमी छोर पर स्थित मजार पर पीलीभीत से आए मकसूद एवं बाबू ने मिलाद शरीफ के साथ कुरआन ख्वानी से उर्स की शुरुआत की। इस दौरान लोगों ने मजार पर पहुंच कर सैयद वलीबाबा की मजार पर फूल चढ़ाए। इसके माध्यम से मुल्क की तरक्की और लोगों के सलामती की दुआएं मांगीं। वहां वलीबाबा के अभिन्न मित्र रहे गौड़बाबा के मंदिर पर हिंदुओं ने पूजा-अर्चना कर सभी के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन

सैयद वली बाबा की मजार पर सोमवार रात मिलाद शरीफ के साथ उनका सालाना उर्स शुरू हुआ। इस मौके पर उर्स कमेटी अध्यक्ष मुनीर खान, सचिव मंजूर खान, संरक्षक नवाब शेर खान, उपाध्यक्ष अफजाल, कोषाध्यक्ष जमील अहमद, अब्दुल रहीम, मजार व्यवस्थापक निसार खान, इमरोज खान, साजिद, वाजिद अंसारी आदि रहे। वहीं गौड़बाबा मंदिर पर पूजा-अर्चना आदि की गई। वहां सोनू, नेत्रपाल सिंह चौहान, नसीम खान, संजय अग्रवाल, कपिल भार्गव, रानू, अनवर, निसार खान आदि थे।

बनबसा में सैयद वलीबाबा की मजार। संवाद- फोटो : TANAKPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें