फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी

Wed, 08 Nov 2023 10:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत में डीएम नवनीत पांडे को ज्ञापन सौंपते वंचित राज्य आंदोलनकारी संगठन के जिलाध्यक्ष दिनेश च
विज्ञापन
पिथौरागढ़। राज्य स्थापना दविस की पूर्व संध्या पर राज्य आंदोलन में शहीद आंदोलनकारियों को विभिन्न संगठनों के लोगों ने श्रद्धांजलि दी। बुधवार को शहीद स्मारक निकट उल्का देवी मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शहीद राज्य आंदोलनकारियों को पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्माओं को याद किया गया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि नौ नवंबर 2000 को देश के 27वें राज्य के रूप में उत्तराखंड राज्य का गठन हुआ। वर्ष 1994 के ऐतिहासिक राज्य आंदोलन में पूरा जनमानस कूद पड़ा था और हर व्यक्ति का सपना था कि उत्तराखंड राज्य बने। राज्य आंदोलन के दौरान कई लोगों ने शहादत दी।
राज्य आंदोलन में शहादत देने वाले बलबीर सिंह, हंसा धनाई, बेलमती चौहान, राय सिंह बंगारी, मदन ममगाई, धनपत सिंह, सर्कल अधिकारी, उमाकांत त्रिपाठी और जीत बहादुर गुरंग को हम कभी भूल नहीं सकते हैं। जुगल किशोर पांडे के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में दिनेश गुरुरानी, डीएस भंडारी, रमेश चंद्र शर्मा, धर्म सिंह, अंकित ज्याला, विप्लव भट्ट, लक्ष्मण सिंह देउपा, देवीदत्त जोशी, मुकेश सामंत, धनीराम चन्याल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


वंचित राज्य आंदोलनकारियों के चिह्नीकरण की मांग
वंचित राज्य आंदोलनकारी संगठन ने सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
चंपावत। राज्य आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाने वाले चिह्नीकरण से वंचित राज्य आंदोलनकारियों ने एक बार फिर से चिह्नीकरण की मांग उठाई है। वंचित राज्य आंदोलनकारी संगठन ने इस संबंध में सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम नवनीत पांडे को सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि उत्तराखंड आंदोलन में कई लोगों ने संघर्ष किया लेकिन आज तक सभी लोगों को चिह्नित नहीं किया जा सका है। ऐसे लोगों की ओर से डीएम कार्यालय में आवेदन भी किया गया था। जिले में अभी सैकड़ों ऐसे आंदोलनकारी हैं जिनमें समाजसेवक, विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग और पत्रकार भी शामिल हैं लेकिन अधिकांश मामले आज भी लंबित हैं।
बताया कि चंपावत जिले में अब तक सिर्फ 210 लोगों को ही राज्य आंदोलनकारी के रूप में चिह्नित किया गया है जबकि यह संख्या कहीं अधिक है। वंचित राज्य आंदोलनकारी संगठन के जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्र पांडेय ने डीएम कार्यालय में आवेदन करने वाले सभी लोगों को आंदोलनकारी घोषित किए जाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें