फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: टनकपुर गांधी मैदान में लगेगा पटाखा बाजार

Wed, 08 Nov 2023 10:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। दीपावली के मद्देनजर नगर के मुख्य बाजार में व्यापारियों को फुटपाथ से एक मीटर की दूरी पर दुकान लगाने की हिदायत दी गई। नियमों की अनदेखी पर चालान की कार्रवाई की चेतावनी दी गई। वहीं पटाखा बाजार गांधी मैदान में लगाया जाएगा। पालिका, पुलिस और व्यापारियों की बैठक में यह निर्णय लिया गया। दीपावली के दौरान मुख्य बाजार में वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। ईओ ने बताया कि दीपावली को देखते हुए मुख्य बाजार में चड्डा चौराहा, सब्जी मंडी, तुलसी राम चौराहा आदि जगहों पर हुए अतिक्रमण को हटाया गया है। बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष शाहिद हुसैन, ईओ भूपेंद्र प्रकाश जोशी, कोतवाल चंद्र मोहन सिंह, दरोगा बीएस बिष्ट, नगरपालिका जेई लक्ष्मण बोहरा, बसंत राज आदि थे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें