चंपावत जिला अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन डॉक्टर्स ट्रांजिस्ट हॉस्टल। फोटो: संवाद न्यूज एजेंस?
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। चंपावत जिले में डॉक्टरों के ट्रांजिट हॉस्टल (पारगमन आवास) का निर्माण कार्य अगले सवा महीने में पूरा हो जाएगा। चंपावत जिले में दो जगहों पर 5.40 करोड़ रुपये से बन रहे इस ट्रांजिट हॉस्टल में 20 डॉक्टरों के लिए आवासीय सुविधा मिलनी थी। इनके बनने से डॉक्टरों को पारगमन के दौरान आवास की दिक्कत नहीं झेलनी होगी।
चंपावत जिले में चंपावत और पाटी में ये हॉस्टल अगले माह तक पूरे करा लिए जाएंगे। चंपावत जिला अस्पताल परिसर में 2.80 करोड़ रुपये से 12 और पाटी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में 2.60 करोड़ रुपये से 8 आवास बनाए जाने का काम चार साल पहले शुरू हुआ। जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्साधीक्षक डॉ. एचएस ऐरी का कहना है कि ट्रांजिट हॉस्टल बनने से डॉक्टरों की असुविधा दूर होगी। निर्माणदायी संस्था पेयजल निर्माण निगम (सीएनडीएस) को इन दोनों कामों को दिसंबर 2020 तक पूरा करना था। लेकिन बजट नहीं मिलने से लेकर कोरोना महामारी की वजह से काम में अड़चन आई। लेकिन अब दोनों जगहों पर 95 प्रतिशत से अधिक काम पूरा करा लिया गया है।
चंपावत का ट्रांजिट हॉस्टल फिनिशिंग स्टेज पर है। इसमें बस मामूली काम बचा हुआ है। कार्यदाई संस्था इस भवन को 15 दिसंबर तक स्वास्थ्य विभाग को हस्तांतरित कर देगी। वहीं पाटी हॉस्टल में भी पांच प्रतिशत से कम काम बचा है। दिसंबर के आखिरी सप्ताह तक इसे भी पूरा करा लिया जाएगा। - डॉ. केके अग्रवाल, सीएमओ, चंपावत।