फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खत्म हुआ इंतजार, लोहाघाट को सवा दो माह और पाटी को एक साल बाद मिलेंगे एसडीएम...

विज्ञापन
स्थानांतरित एसपी लोकेश्वर सिंह। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। देर से ही सही चुनाव से चार महीने पहले आखिर पहाड़ की सुध सरकार को आ ही गई। जिले को तीन नए डिप्टी क्लक्टर (एसडीएम) मिल गए हैं। इन अधिकारियों के कार्यभार ग्रहण करने के बाद से जिले में एसडीएम स्तर के प्रशासनिक अधिकारियों की कमी दूर हो जाएगी। इन अधिकारियों के पद रिक्त होने से अभी तक लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

चंपावत जिले की पांच तहसीलों में से टनकपुर (पूर्णागिरि) को छोड़कर शेष चार तहसीलें पहाड़ के चंपावत, लोहाघाट, पाटी, बाराकोट में हैं, लेकिन अभी जिले में चार के सापेक्ष सिर्फ दो एसडीएम से काम चल रहा है। टनकपुर और चंपावत में ही एसडीएम थे। चंपावत के एसडीएम अनिल सिंह गर्ब्याल के पास चंपावत के अलावा पहाड़ के बाकी तीनों तहसीलों का भी दायित्व था।
पाटी के एसडीएम की कुर्सी पिछले साल सितंबर से और लोहाघाट के एसडीएम का पद इस साल एक जुलाई से खाली है। शासन के स्थानांतरण आदेश के बाद एसडीएम के सभी पद भर जाएंगे। लोगों का कहना है कि अफसरों की कमी से आय, जाति, स्थायी निवास प्रमाणपत्र, दाखिल खारिज, भूलेख संबंधी काम में दिक्कत होती थी।
विज्ञापन

एक एसडीएम जाएंगे, तीन आएंगे
चंपावत। शासन की ओर से शनिवार को जारी स्थानांतरण आदेश से चंपावत जिले को तीन डिप्टी कलक्टर मिलेंगे, जबकि एक एसडीएम यहां से स्थानांतरित हुए हैं। चंपावत के एसडीएम अनिल सिंह गर्ब्याल को गढ़वाल मंडल विकास निगम का महाप्रबंधक बनाया गया है।
पिथौरागढ़ के डिप्टी कलक्टर कृष्णनाथ गोस्वामी, नादेही चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक अनिल कुमार चन्याल, नगर निगम रुद्रपुर की आयुक्त रिंकू बिष्ट चंपावत जिले में डिप्टी कलक्टर बनाकर भेजे गए हैं। नए अधिकारियों ने अभी कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। चंपावत जिले की पांच तहसीलों में से एक (बाराकोट) में एसडीएम का पद सृजित नहीं है।
20 माह के कार्यकाल में साइबर अपराध में नकेल कसी
चंपावत। एसपी लोकेश्वर सिंह का जिले में करीब 20 महीने का कार्यकाल रहा। दिसंबर 2019 में यहां कार्यभार ग्रहण करने वाले आईपीएस अधिकारी लोकेश्वर सिंह को इसी पद पर पिथौरागढ़ भेजा गया है।
चंपावत में उनके कार्यकाल में अपराध नियंत्रण में अच्छी सफलता मिली, लेकिन सबसे ज्यादा कामयाबी साइबर अपराधों पर नकेल कसने में रही। साइबर अपराध करने वाले कई गिरोह का उनके नेतृत्व में पुलिस टीम ने खुलासा किया।

स्थानांतरित एसडीएम अनिल सिंह गर्ब्याल।- फोटो : CHAMPAWAT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें