फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाताओं को डाक मतपत्र इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से भेजा जाएगा

विज्ञापन
चंपावत में विधानसभा चुनाव को लेकर ईवीएम प्रशिक्षण में मौजूद अधिकारी। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। इस विधानसभा चुनाव में छपे डाक मतपत्र के बजाय इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलट सिस्टम (ईटीपीबीएस) के प्रयोग की तैयारी की जा रही है। इसके लिए निर्वाचन आयोग की ओर से विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। इसमें विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी, इलेक्शन रिटर्निंग अधिकारी, विधानसभा क्षेत्र वार ईटीपीबीएस प्रभारी अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे। बताया गया कि मतदाताओं को इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से डाक मतपत्र ऑनलाइन भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

सहायक प्रभारी अधिकारी रजत पांडेय ने बताया कि यह पूरी तरह से सुरक्षित प्रणाली है, जिसमें सुरक्षा की दो परतें हैं। ओटीपी और पिन के उपयोग के माध्यम से गोपनीयता बनाए रखी जाती है और क्रेक कोड के कारण इलेक्ट्रॉनिक रूप से प्रसारित डाक मतपत्र का दोहराव संभव नहीं है। इसकी विशेषता यह है कि मतदाता घर से दूर रहने पर भी अपना वोट दे सकता है। प्रशिक्षण के दौरान ईटीपीबीएस की प्रभारी अधिकारी मीनाक्षी भट्ट, स्वान इंचार्ज हर्षित शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें