फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन विभाग ने चामी में तलाशी पर्यटन विकास की संभावनाएं

विज्ञापन
बाराकोट के चामी गांव में पर्यटन की संभावनाओं को तलाशते जिला पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। जिला पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़ ने विकासखंड बाराकोट के चामी गांव का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यहां पर्यटन की संभावनाओं को तलाशा। चामी क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए उन्होंने जिला योजना के तहत यहां विभिन्न विकास कार्य कराने की बात कही।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान प्रकाश सिंह महर ने पर्यटन अधिकारी को क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए यहां विकास कार्य करवाने की मांग की। पर्यटन अधिकारी गौड़ ने बताया कि चामी में ग्रामीण पर्यटन के लिए अवस्थापना सुविधाओं के लिए दो कार्य प्रस्तावित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि चामी से भगवती मंदिर तक ट्रेक रूट का विकास और हिमालय दर्शन के लिए गजेबो स्थापित किए जाएंगे। यहां के प्रसिद्ध मां भगवती मंदिर परिसर में स्थल विकास और पर्यटकों के बैठने के लिए बैंच, सोलर लाइट्स व डस्टबिन लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर को जिला योजना में इन कार्यों के लिए आगणन तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर पूर्व प्रधान भवान सिंह महर ने पर्यटन अधिकारी का आभार जताते हुए स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें