फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्णागिरि धाम मंदिर समिति के चुनाव की प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
समर्थकों के साथ मंदिर समिति अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र खरीदते किशन तिवारी। विज्ञप्ति - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम में शारदीय नवरात्र की रौनक के बीच 17 अक्तूबर को होने वाले मंदिर समिति की नई कार्यकारिणी के चुनाव की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। अध्यक्ष पद व सचिव के लिए दो-दो और उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष पद के लिए चार-चार नामांकन पत्र बिके हैं। शुक्रवार को नामांकन पत्र जमा होंगे और शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच कर चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। समिति के 395 मतदाता 17 अक्तूबर को प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
विज्ञापन

नामांकन की प्रक्रिया को लेकर धाम के पुजारियों में बृहस्पतिवार को सुबह से ही खासी सरगर्मी रही। चुनाव अधिकारी हीरा बल्लभ तिवारी ने बताया कि मंदिर समिति अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान अध्यक्ष पं. भुवन चंद्र पांडेय के अलावा पूर्व अध्यक्ष कृष्णानंद तिवारी ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए नेत्र बल्लभ तिवारी, सतीश चंद्र तिवारी, अनिल पांडेय व नीरज पांडेय ने, सचिव पद के लिए गिरीश चंद्र पांडेय व सुरेश चंद्र तिवारी ने और कोषाध्यक्ष पद के लिए हेम चंद्र पांडेय, नवीन तिवारी, हरीश पांडेय व कैलाश पांडेय ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। चुनाव अधिकारी ने बताया कि चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें