फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चालक की सूझबूझ से बची 19 जवानों की जान

Wed, 24 Jul 2024 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में घाट के पास ब्रेक फेल होने के बाद पलटा एसएसबी जवानों का
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। चंपावत से पिथौरागढ की ओर जा रहा एसएसबी की बस घाट के पास ब्रेक फेल होने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। चालक की सूझबूझ से वाहन में सवार एसएसबी के 19 जवान बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


बुधवार को चंपावत से प्रशिक्षण के लिए जवानों को पिथौरागढ़ ले जा रही बस यूपी 26सी 0404 का घाट क्षेत्र में एक होटल के समीप ब्रेक फेल हो गया। चालक विकास ने समझदारी का परिचय देकर वाहन को पहाड़ी से टकरा दियाष इससे वाहन सड़क पर पलट गया। वाहन में सवार एसएसबी सभी जवान कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकले। सूचना पर लोहाघाट थाने के एसएसआई गोपाल सनवाल के साथ पहुंची पुलिस टीम ने जवानों की मदद की। एसएसआई ने बताया कि जवानों को मामूली चोटें आई हैं। सभी जवान सुरक्षित हैं। चंपावत से आए दूसरे वाहन में सवार होकर सभी जवान पिथौरागढ़ को रवाना हुए। वाहन को जेसीबी की मदद से सीधा कर दिया गया है। घटना स्थल पर पुलिस टीम के हेड कांस्टेबल ललित रावल, राजेंद्र सिंह बोहरा, सुरेंद्र कुमार और रमेश लाल ने मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें