फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: कैंसर की सस्ती दवाएं देंगी लोगों को राहत

विज्ञापन
चंपावत के अमोड़ी कॉलेज में बजट को लेकर आयोजित चर्चा में मौजूद प्राध्यापक और छात्र-छात्राएं। अमो
विज्ञापन
चंपावत। अमोड़ी महाविद्यालय में बुधवार को केंद्रीय बजट पर अर्थशास्त्र विभाग में संगोष्ठी हुई। प्राचार्य डॉ. अजिता दीक्षित ने संगोष्ठी का शुभारंभ किया। वक्ताओं ने कहा कि कैंसर की दवा सस्ती होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

संगोष्ठी में न्यू टैक्स रिजीम के तहत 75,000 तक स्टैंडर्ड डिडक्सन, मोबाइल फोन के पार्ट्स, सोना चांदी पर कस्टम ड्यूटी कम करने, युवाओं के लिए मुद्रा लोन की रकम 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख करने, 500 टॉप कंपनियों में पांच करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप देने आदि पर चर्चा की। साथ ही कहा कि इससे आमजन को लाभ मिलेगा।
ई-कामर्स कर की दर घटाकर .10 प्रतिशत करने, नाबालिगों के लिए एनपीएस वात्सल्य स्कीम आदि को लेकर भी चर्चा की गई। डॉ. संजय कुमार, रंजना सिंह, पुष्पा, अतुल कुमार मिश्र, संजय कुमार गंगवार, रेखा मेहता ने भी बजट पर अपने-अपने विचार रखे।
विज्ञापन

संचालन अर्थशास्त्र विभाग के प्राध्यापक डॉ. डीके गुप्ता ने किया। बजट परिचर्चा में छात्र ओमप्रकाश जोशी, देवेंद्र सिंह नेगी, छात्रा अंजली, रश्मि भट्ट, भागीरथी, हंसा भट्ट ने प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें