फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिठाई की लागत बढ़ी लेकिन कीमत नहीं

विज्ञापन
चंपावत की मिठाई की दुकान में खरीदारी करते लोग। फोटो: संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। कोरोना और महंगाई के बावजूद चंपावत में दिवाली की मिठास कम नहीं हुई। व्यावसायिक गैस सिलिंडर की कीमत में पहली नवंबर को 265 रुपये इजाफा होने के बावजूद फिलहाल मिठाई की कीमतें नहीं बढ़ी हैं।
विज्ञापन

व्यापारी प्रकाश तिवारी, आनंद सिंह राणा सहित तमाम कारोबारियों ने मिठाई की लागत बढ़ने के बावजूद भी कीमत नहीं बढ़ाई है। गैस सिलिंडर के दामों के साथ ही चीनी, घी, तेल आदि के दामों में काफी उछाल आया है। इससे मिठाई बनाने की लागत में इजाफा हो गया है। इससे दुकानदारों के मुनाफे में 25 प्रतिशत तक की कमी आई है। दिवाली में मिठाई का आदान-प्रदान उपहार के रूप में किया जाता है। जिस कारण बाजार में मिठाई की दुकानों को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। मिठाई विक्रेता नवीन जोशी के अनुसार इस बार बाजार में मंदी का माहौल होने के बावजूद मिठाई की बिक्री सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें