फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पिथौरागढ़ से टनकपुर जा रही बस धौन में हुई खराब

Mon, 08 Jan 2024 10:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। पहाड़ों पर उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों के खराब होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन रास्ते में रोडवेज की बस खराब हो जा रही हैं। सोमवार को पिथौरागढ़ डिपो कि पिथौरागढ़ से टनकपुर जा रही बस (यूके 07 पीए 2992) धौन के पास खराब हो गई। इससे कड़ाके की ठंड में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में दूसरी बस से यात्रियों को रवाना किया गया। संवाद
विज्ञापन


मुख्यालय में जाम लगने से लोग परेशान

चंपावत। जिला मुख्यालय में सुबह-शाम लग रहे जाम से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को मुख्यालय के विभिन्न मार्गों पर जाम लगा रहा। पार्किंग व्यवस्था होने के बावजूद वाहन चालकों के आड़े-तिरछे खड़े वाहन जाम लगने की स्थिति पैदा कर रहे हैं। यातायात पुलिस की तैनाती के बाद भी अक्सर जाम लगने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वही लोगों का कहना है बड़े वाहनों को मुख्य मार्ग के बजाय बाईपास से निकाला जाना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें