फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छड़ी यात्रा का चंपावत में स्वागत, पिथौरागढ़ पहुंची यात्रा

विज्ञापन
चंपावत पहुंची छड़ी यात्रा में आशीर्वाद देते संत। फोटो: संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
टनकपुर/चंपावत/पिथौरागढ़। श्रीपंच दशनाम जूना भैरव अखाड़ा की पवित्र छड़ी यात्रा शनिवार को चंपावत होकर पिथौरागढ़ पहुंची। यात्रा में पहुंचे संत-महंतों ने चंपावत के हिंग्लादेवी मंदिर के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। जहां श्री 1008 अशोक गिरी ने यात्रा का स्वागत किया। बाद में यात्रा पिथौरागढ़ के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन

छड़ी यात्रा के सभापति स्वामी प्रेम गिरी महाराज ने बताया कि यात्रा का समापन 10 नवंबर को हरिद्वार के मायादेवी मंदिर में होगा। यात्रा में महामंडलेश्वर कपिल पुरी महाराज, मंत्री मोहन भारती महाराज, छड़ी महंत पुष्कर गिरी, शिव दत्त गिरी सहित करीब 70 संत शामिल हैं। स्थानीय नागरिकों ने कई जगह पुष्पवर्षा कर छड़ी को पिथौरागढ़ के लिए रवाना किया।
यात्रा का चंपावत में व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष प्रकाश तिवारी, सभासद रोहित बिष्ट, विजय चौधरी, नवल जोशी, डॉ. यशवंत बोहरा, राजेंद्र बोहरा, नवीन सुतेड़ी, एडवोकेट विद्या दत्त जोशी, मोहित पांडेय आदि ने स्वागत किया। इससे पहले संतों की टोली ने शनिवार सुबह शारदा नदी टनकपुर में स्नान और पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें