चंपावत जिला मुख्यालय के चंपावत अस्पताल में भी अब टीबी मरीजों के एक्सरे हो सकेंगे। एक्सरे के लिए एटोमिक एनर्जी रेग्यूलेटरी बोर्ड (एईआरबी) का प्रमाणपत्र मिल गया है।
चंपावत जिला मुख्यालय के चंपावत अस्पताल में भी अब टीबी मरीजों के एक्सरे हो सकेंगे। एक्सरे के लिए एटोमिक एनर्जी रेग्यूलेटरी बोर्ड (एईआरबी) का प्रमाणपत्र मिल गया है।
विज्ञापन
चंपावत के जिला क्षय रोग केंद्र को पोर्टेबल एक्सरे के लिए एटोमिक एनर्जी रेग्यूलेटरी बोर्ड (एईआरबी) प्रमाणपत्र मिलने के बाद टीबी मरीजों को एक्सरे से हो सकेंगे। पूर्व में टीबी मरीजों को जिला अस्पताल, लोहाघाट और टनकपुर अस्पताल जाकर एक्सरे कराने पड़ते थे। मेडिकल ऑफिसर डॉ. अंजलि सिंह ने इस प्रमाणपत्र के लिए आवेदन किया था। जिला क्षय रोग विभाग में पोर्टेबल एक्सरे मशीन अप्रैल में आ गई थी, लेकिन एईआरबी प्रमाणपत्र नहीं होने के कारण टीबी मरीजों के एक्सरे नहीं हो पा रहे थे।
अन्य जांच तो आसानी से रही थी, लेकिन एक्सरे के लिए दौड़ लगानी पड़ रही थी। जिला क्षय रोग केंद्र की प्रभारी डॉ. राशि भटनागर ने बताया कि प्रमाणपत्र मिलने के बाद अब टीबी मरीजों की जांच केंद्र में ही की जा सकेगी। उन्हें एक्सरे के लिए अन्य जगह नहीं जाना पड़ेगा।