बनबसा चंदनी में फुटबाल खिलाड़ी अतिथियों के साथ।
- फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। बनबसा के चंदनी में स्व. हरीश सिंह धामी स्मृति प्रीमियर लीग फुटबाल टूर्नामेंट जारी है। बुधवार को टनकपुर की टीम और स्टेडियम बनबसा ए बीच मैच खेला गया। टनकपुर की टीम ने मैच जीतकर सेमी फाइनल में प्रवेश किया।
चंदनी खेल मैदान में बुधवार को हुए मैच का शुभारंभ अतिथि जय चंद, दीपक भंडारी, प्रकाश थापा ने संयुक्त रूप से किया। इसके बाद टनकपुर की टीम और स्टेडियम बनबसा ए बीच मैच हुआ। दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकी। पेनाल्टी शूट आउट में टनकपुर की टीम ने एक गोल किया, लेकिन विवाद के चलते मैच आगे नहीं हो पाया। इसके बाद आयोजन कमेटी ने स्टेडियम बनबसा ए की टीम को बाहर का रास्ता दिखा टनकपुर टीम को विजेता घोषित कर दिया। रेफरी विरेंद्र चंद और लाइनमैन निश्चल ज्याला और शुभम ज्याला थे। कमेटी पदाधिकारी सुनील चंद, विनय भंडारी, राहुल खनका, गिरधर शर्मा, प्रदीप चंद, भुवन पंत आदि ने सहयोग दिया। संवाद
सैलानीगोठ ने जीता मैच
बनबसा (चंपावत)। बनबसा प्रीमियर लीग (बीपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को सैलानीगोठ और थ्वालखेड़ा के बीच हुए मैच में सैलानीगोठ ने मुकाबला जीत अगले पायदान में जगह बनाई। भुवन को मैन आफ द मैच चुना गया।
सिमेंटेड ग्राउंड भजनपुर में चल रही बीपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ व्यवसायी कमल जेम्स ने किया। सैलानीगोठ इलेवन व थ्वालखेड़ा इलेवन के बीच मुकाबला हुआ। पहले बल्लेबाजी कर सैलानगोठ की टीम ने निर्धारित 14 ओवरों में 8 विकेट पर 94 रन बनाए। भुवन ने सर्वाधिक 29 रन जुटाए। थ्वालखेड़ा के बालर नीरज ने 3 विकेट लिए। जवाब में थ्वालखेड़ा की टीम तेरहवें ओवर में 86 रन पर सिमट गई। सर्वाधिक 18 रन शुभम ने बनाए। सैलानीगोठ के बालर भुवन ने 3 विकेट लिए। निर्णायक किशन कश्यप और विकास कश्यप थे। स्कोरर विकेश यादव रहे, आंखों देखा हाल कपिल चंद ने सुनाया। आयोजक कपिल चंद, विक्रम चंद, विनोद चंद ने सहयोग दिया। संवाद