फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्धन छात्राओं की फीस को दिए तीस हजार रुपये

विज्ञापन
बनबसा शारदा इंटर कालेज में तीस हजार का चैक भेंट करती एनएचपीसी महिला कल्याण संस्था अध्यक्षा अनित? - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
निर्धन छात्राओं की फीस को दिए तीस हजार रुपये
विज्ञापन

बनबसा (चंपावत)। एनएचपीसी के बनबसा स्थित टनकपुर पावर स्टेशन की महिला कल्याण संस्था ने शारदा इंटर कॉलेज को निर्धन छात्राओं की शिक्षा को आर्थिक मदद दी।
एनएचपीसी महिला कल्याण संस्था, टनकपुर पावर स्टेशन के अधिकारियों और कर्मियों ने अपनी ओर से धन जमा कर शारदा इंटर कॉलेज की निर्धन वर्ग की छात्राओं की सालभर की फीस की व्यवस्था की। बुधवार को महिला कल्याण संस्था अध्यक्षा अनीता शर्मा ने तीस हजार की धनराशि प्रधानाचार्य विमल कुमार मिश्र को सौंपी।
विज्ञापन

धनराशि सौंपते हुए संस्था अध्यक्षा अनीता शर्मा ने बताया कि उक्त धनराशि महिला कल्याण संस्था, एनएचपीसी स्टाफ द्वारा जुटाई गई है। प्रधानाचार्य व स्कूल स्टाफ ने एनएचपीसी एवं महिला कल्याण संस्था का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका निर्मला ने किया। इस मौके पर महिला कल्याण संस्था की मृदुला शर्मा, मोनिका टैंभरे, डीजीएम आनंद टैंभरे, के अलावा शारदा इंटर कालेज के शिक्षक मनमोहन गोस्वामी, इंदू मेहता, शेएब खान आदि थे। संवाद
विज्ञापन

फोटो 11 टीएनपीबीएनबी 05 पी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें