फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए मतदाता बनाए, मतदान के लिए किया जागरूक

विज्ञापन
नए मतदाता बने युवा, स्वीप के सदस्य व बीएलओ। विज्ञप्ति - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत स्वीप की टीम द्वारा जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। शनिवार को नगर पालिका क्षेत्र में 18 वर्ष आयु के नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज कर उन्हें हरहाल मतदान के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

वहीं चंदनी बूथ में स्वीप सदस्य शिक्षक राजीव आर्य की अगुवाई में मतदाताओं को जागरूक किया गया। इस मौके पर बीएलओ उजमा, अनुराधा यादव, सभासद योगेश पांडेय, कोमल विश्वकर्मा, मिनाक्षी आर्या, रितु गुप्ता, राज गुप्ता आदि थे।
महाविद्यालय में लगाया वोटर कार्ड शिविर
पिथौरागढ़। निर्वाचन कार्यालय की ओर से पिथौरागढ़ महाविद्यालय में शनिवार को कैंपस ब्रांड एंबेसडर डॉ. सुंदर कुमार के नेतृत्व में मतदाता पहचान पत्र के लिए शिविर लगाया गया।
विज्ञापन

इस दौरान 100 से अधिक छात्रों के वोटर आईडी कार्ड के फार्म भरे गए। निर्वाचन कार्यालय के कविंद्र रावत ने छात्रों को गरुड़ा एप से वोटर आईडी कार्ड बनाने की जानकारी दी। बताया कि जिसका नाम मतदाता सूची में दर्ज होगा, उसी का मतदाता पहचान पत्र बन सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें