फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊर्जा निगम पर भड़के व्यापारी

विज्ञापन
लोहाघाट चांदमारी क्षेत्र में अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर से लगे तल्ली चांदमारी क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती पर लोगों और व्यापारियों ने गहरी नाराजगी जताई। आक्रोशित व्यापारियों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर बिजली व्यवस्था को सही करने की मांग की।
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना था कि जाड़ों के मौसम में आए दिन सुबह-शाम उनके क्षेत्र की बिजली गुल हो जा रही है। स्थानीय व्यापारी नरेंद्र सिंह, चंचल सिंह और राकेश नाथ ने बताया कि प्रदर्शन में सभी स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि बिजली आपूर्ति बाधित रहने के चलते उनका व्यवसाय लगातार प्रभावित हो रहा है। चानमारी क्षेत्र में लोगों ने प्रदर्शन कर बिजली कटौती बंद करने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में पंकज चिलकोटी, उमेश सिंह, गौतम, रघुवर पंत, सुरेश पंत, महादेव पंत, मदन चिलकोटी आदि शामिल थे। ऊर्जा निगम के अभियंता बीबी गहतोड़ी ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात को सात बजे ब्लाक के पास लगे ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई थी, जिसे शुक्रवार दिन में ही सही कर दिया गया था। शनिवार को फ्यूज उड़ने से सभी करीब 25 मिनट तक बिजली व्यवस्था बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें