फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक तंगी से वाहन चालक ने की आत्महत्या, पांच बेटियों का पिता था मृतक

विज्ञापन
पति की मौत पर चार बेटियों के साथ गमगीन मृतक दीपक की पत्नी कोमल। विज्ञप्ति - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। बेरोजगारी के कारण आर्थिक तंगी और परिवार का बोझ न उठा पाने से तनावग्रस्त एक टैक्सी चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। उसका शव घर में फंदे पर लटका मिला। मृतक की पांच छोटी बेटियां हैं। परिजनों ने आत्महत्या की आशंका जताई है। बताया कि कोरोना काल में रोजगार न मिलने से वह परेशान हो गया था।
विज्ञापन

शहर के आंबेडकर नगर वार्ड संख्या तीन निवासी दीपक गिरी (40) टैक्सी चालक था। कोरोना काल में वह डेढ़ साल से बेरोजगार था। एक पैर में रॉड पड़ी होने के कारण वह मजदूरी नहीं कर पाता था। उनकी कमाई से ही परिवार का भरण-पोषण होता था। उनकी पांच बेटियां है, सबसे बड़ी बेटी की उम्र 13 है। सबसे छोटी बेटी को उसकी बुआ पाल रही है। मंगलवार सुबह दीपक का शव घर में पंखे पर लटका मिला तो परिवार में कोहराम मच गया।
भाई, पत्नी और आसपास के लोगों ने फंदा काटकर उसे उप जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा, पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंपा। दीपक की पत्नी कोमल ने बताया कि लॉकडाउन में रोजगार बंद होने से परिवार की माली हालत बिगड़ने से वह तनाव में था। इसी कारण वह नशा भी करने लगा था। तनाव के कारण ही उन्होंने आत्मघाती कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें