टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर डेंजर जोन स्वाला सिरदर्द बन गया है। पिछले 12 सितंबर से यातायात सुचारू नहीं होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्वाला के पास लगातार पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरने के साथ ही पानी का रिसाव हो रहा है। इससे मार्ग लगातार धंसता जा रहा है। ऐसे में मरम्मत का काम भी बाधित हो रहा है।
बुधवार को एनएच की मशीनें मलबा और पत्थरों को हटाती रहीं, लेकिन पहाड़ी से लगातार गिरते मलबे के कारण काम करना आसान नहीं रहा। कई बार मशीनों के ऑपरेटरों को भी पहाड़ी से गिरते बड़े-बड़े बोल्डरों के कारण खुद की जान बचाने के लिए पीछे होना पड़ा, लेकिन पहाड़ी से गिरे बोल्डर के चलते मशीन को नुकसान हुआ।
टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर डेंजर जोन स्वाला में मलबा और पत्थर गिर रहे हैं। मार्ग रात और सुबह भी तैयार किया गया, लेकिन वह ढह गया। पहाड़ी से गिरे बोल्डर के कारण एक मशीन की चेन टूट गई। ऑपरेटर भी बाल-बाल बच गया। अभी यातायात सुचारू करना मुश्किल होग जिससे मार्ग को खोलने में दिक्कतें पैदा हो रही है। फिलहाल प्रयास किया जा रहा है कि जल्द से जल्द एनएच पर आवाजाही सुचारू की जा सके।