लोहाघाट (चंपावत)। पांच दिनी देवीधार महोत्सव के दूसरे दिन खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू हुईं। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने दमखम दिखाया। मुख्य अतिथि चेयरमैन गोविंद वर्मा, सतीश पांडेय, कुलदीप देव ने रविवार को खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया।
जूनियर स्तर की कुर्सी दौड़ में समीर सिंह, चंचल अधिकारी, आकाश बिष्ट, बालिकाओं में सिमरन बोहरा, बबीता राय, साक्षी वर्मा, प्राथमिक वर्ग में प्रशांत जजरिया, समर बिष्ट, दक्ष पाटनी, बालिकाओं में दीपिका धौनी, शैलीन टम्टा, गंगा मंगला क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहे। फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ पीएस मेहता, कैलाश बगौली, वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ अध्यक्ष जीवन मेहता ने किया। पैरा लीगल वालंटियर (पीएलवी) रेनू गड़कोटी, राजीव मुरारी ने विधिक साक्षरता शिविर के जरिये लोगों को कानूनी जानकारियां दीं। महोत्सव समिति के अध्यक्ष जीवन मेहता की अध्यक्षता में सचिव प्रकाश राय ने संचालन किया।
आयोजन में नरेश राय, भैरव राय, प्रधान सोनू बिष्ट, प्रधान जितेंद्र राय, पूर्व प्रधान मदन राम, भुवन गिरि, मुकेश साह, दीपक मेहता, विमल मेहता, जितेंद्र राय, अरुण राय आदि सहयोग कर रहे हैं।