फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्ला में डायरिया से छह माह के शिशु ने दम तोड़ा

विज्ञापन
कृष्णा का फाइल फोटो।
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नेपाल सीमा से लगे सुल्ला गांव में डायरिया से छह माह के एक मासूम की मौत हो गई। शिशु को गंभीर हालत में मंगलवार को उप जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं चंपावत जिला अस्पताल में तीन दिन से इलाज करा रहे ग्राम प्रधान सहित छह लोगों की तबियत में सुधार है।
विज्ञापन

यहां से 45 किमी दूर सुल्ला गांव में एक हफ्ते से उल्टी-दस्त का प्रकोप है। मंगलवार को गांव के अर्जुन सिंह के छह माह के पुत्र कृष्णा को उल्टी-दस्त के चलते अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई। एमएस डॉ. जुनैद कमर ने बताया कि बच्चे की मौत शरीर में पानी की कमी की वजह से हुई। एमएस ने बताया कि दो दिन तक गांव में लगाए गए शिविर में परिजनों ने बच्चे को नहीं दिखाया। वहीं चंपावत जिला अस्पताल में भर्ती ग्राम प्रधान सावित्री देवी (27) पत्नी त्रिलोक सिंह, सरस्वती देवी (42) पत्नी रामी चंद डुंगरालेटी, लक्ष्मण सिंह (45) उनकी पत्नी थारू देवी (42), प्रहलाद सिंह (55) पुत्र आन सिंह, लक्ष्मी कुमारी (15) पुत्री धन सिंह की तबियत में सुधार है। पीएमएस डॉ. एचएस ऐरी का कहना है कि स्वास्थ्य में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें