फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: खुली नालियों के ऊपर पटाल डलवाओ हुजूर

Sat, 16 Sep 2023 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। एनएच की ओर से नगर के पेट्रोल पंप से लेकर पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड तक नाली निर्माण कार्य अधूरा छोडऩे पर व्यापारी भड़क गए हैं। आक्रोशित व्यापारियों ने अधूरे कार्य को जल्द पूरा करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर एनएच के खिलाफ नाराजगी जताई है। उन्होंने जल्द कार्य पूरा न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी। शनिवार को स्टेशन बाजार के व्यापारियों ने नाली निर्माण कार्य पूरा करने की मांग को लेकर एनएच के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कहा कि करीब तीन साल से एनएच सड़क किनारे नालियों के ऊपर पटाल बिछाने का कार्य कर रहा है, लेकिन अब तक पूरा नहीं हो पाया। नालियों में पटाल न होने से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। कहा कि अगर जल्द एनएच ने सड़क किनारे नालियों में पटाल की समस्या का समाधान नहीं किया तो एनएच में फिर से तालाबंदी कर दी जाएगी। इस मौके पर सतीश खर्कवाल, जगदीश भट्ट, हितेश मुरारी, नवीन ओली, तिलक बोहरा, निखिल फत्र्याल, हिमांशु जजरिया, हितेश मुरारी, राशिद आदि मौजूद रहे। इधर एनएच के ईई सुनील कुमार ने बताया कि रुद्रपुर से पटाल मंगवा लिए गए हैं, जिन्हें जल्द ही अधूरी छूटी नालियों में फिट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें