फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर बर्तन बाजार चमका, ऑटो और सर्राफा कारोबार रहा मंदा

विज्ञापन
धनतेरस पर टनकपुर बाजार में गणेश, लक्ष्मी के कलेंडर खरीदते लोग व बाजार में उमड़ी भीड़। संवाद न्यूज - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। धनतेरस के साथ ही दीपावली पर्व की रौनक शुरू हो गई है। मंगलवार को धरतेरस पर देर शाम तक बाजार में ग्राहकों की भीड़ रही। इससे दुकानदारों के चेहरे खिले रहे। सबसे ज्यादा भीड़ बर्तन बाजार में रही। सराफा, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक की दुकानों में भी ग्राहक उमड़े।
विज्ञापन

एलईडी टीवी, रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन की बिक्री अधिक हुई, जबकि पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़ने से ऑटो कॉरोबार मंदा रहा। फाइनेंस की सुविधा और विभिन्न ऑफरों के बावजूद बाइक, स्कूटी की बिक्री कम हुई है। सराफा बाजार में सोने की अपेक्षा चांद का कारोबार अधिक रहा। चांदी के सिक्के, गणेश, लक्ष्मी की मूर्तियां अधिक बिकीं।
कारोबारियों का कहना है कि अभी कोरोना काल से पहले का व्यवसाय बहाल नहीं हुआ है, लेकिन कोरोना काल में आई मंदी के बाद अब कारोबार उबरने लगा है। लोगों ने हर दिन उपयोग में आने वाले बर्तन जैसे गिलास, कटोरी, थाली आदि अधिक खरीदे। स्टील, तांबे और पीतल के बर्तन खूब बिके।
विज्ञापन

बर्तन दुकानदार अमरनाथ गड़कोटी ने बताया कि धनतेरस पर लोगों ने रोजाना इस्तेमाल होने वाले बर्तनों की खरीदारी अधिक की। थाली, गिलास, कटोरी, चम्मच, टिफिन, डिनर सेट, बर्तन स्टैंड, तांबे का लोटा आदि बर्तन अधिक बिके।
मोबाइल फोन विक्रेता विपिन जोशी का कहना है कि कोरोना महामारी से चौपट हुआ मोबाइल कारोबार अब भी पटरी पर नहीं आ सका है। ऑनलाइन शॉपिंग से भी कारोबार प्रभावित हुआ है।
इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी दिनेश पाटनी ने बताया कि धनतेरस पर लोगों ने एलईडी टीवी, वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर ज्यादा खरीदे। हालांकि कारोबार में कोरोना से पहले जैसी तेजी नहीं है।
सराफा कारोबारी जीवन वर्मा ने बताया कि महंगा होने से सोने की अपेक्षा चांदी का कारोबार ज्यादा हुआ। चांदी के सिक्के और चांदी की मूर्तियां अधिक बिकीं। आभूषणों की बिक्री कम हुई है। बताया कि 10 ग्राम सोना 49 हजार रुपये और चांदी 62 हजार रुपये में बिका।
होंडा शोरूम में प्रबंधक शुभम भदौरिया ने बताया कि पेट्रो पदार्थों की महंगाई से इस बार कारोबार मंदा रहा है। धनतेरस पर उनके शोरूम से दो स्कूटी और एक मोटरसाइकिल बिकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें