फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पीएम के दौरे के लिए सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

Tue, 03 Oct 2023 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नदेंद्र मोदी के संभावित दौरे को लेकर मायावती मार्ग किनारे झाडियों का कटान करते मजद
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। अद्वैत आश्रम मायावती में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित दौरे के लिए प्रशासन तैयारियों में जुटा है। सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गई हैं। पीएम के संभावित दौरे को लेकर मंगलवार से छमनियां स्टेडियम और अद्वैत आश्रम मायावती में दो-दो सशस्त्र पुलिस कर्मी तैनात कर दिए हैं।
विज्ञापन

पुलिस की ओर से छमनियां स्टेडियम से लेकर अद्वैत आश्रम तक सड़क किनारे के भवनों का जायजा लेने के साथ सुरक्षा कर्मियों की तैनाती को लेकर स्थानों को चयनित किया जा रहा है। लोनिवि, एनएच सड़क को चमकाने में लगे हैं।
प्रधानमंत्री के संभावित 12 अक्तूबर के दौरे को देखते हुए प्रशासन की ओर से छमनियां स्टेडियम में हेलीकॉप्टरों के उतरने के लिए हेलीपैड तैयार किया जा रहा है। पीएम का काफिला छमनियां, गलचौड़ा, पाटन पुल, स्टेशन बाजार से होकर मायावती आश्रम पहुंचेगा।
विज्ञापन

पुलिस और खुफिया एजेंसियां बाहरी लोगों का सत्यापन करने के साथ पीएम के गुजरने वाले मार्ग किनारे के मकानों, दुकानों में कार्यरत लोगों की कुंडली खंगालने में लगी हैं। थानाध्यक्ष मनीष खत्री ने बताया कि पीएम के दौरे के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें