फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पाटी में एसडीएम ने किया रामलीला का उद्घाटन

Sat, 18 May 2024 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
पाटी में ग्रीष्मकालीन रामलीला का शुभारंभ करती एसडीएम रिंकू बिष्ट। संवाद
विज्ञापन
पाटी। पाटी मुख्यालय में आदर्श रामलीला कमेटी पाटी जौलाड़ी में होने वाली ग्रीष्मकालीन रामलीला का शुभारंभ हो गया है। उपजिलाधिकारी रिंकू बिष्ट ने रामलीला का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह लड़वाल ने बताया कि पहले दिन रामलीला में नटी और सूत्रधार ने रामलीला की रूपरेखा रखने के साथ ही रावण, कुंभकरण, विभीषण का शंकर से वर मांगना, रावण का ऋषि मुनियों को सताने के साथ ही राम जन्म और सीता जन्म तक की लीला का मंचन किया गया।
इस दौरान नटी का अभिनय रोशन पाटनी, सूत्रधार का संजय पाटनी, रावण का नवीन जोशी, कुंभकरण का उत्तम सिंह मेहता, विभीषण का सतीश जोशी ने किया। रामलीला का निर्देशन महेश चंद्र गहतोड़ी और सुरेश चंद्र भट्ट कर रहे हैं। वहीं रामलीला में आनंद सिंह मेहता, बहादुर सिंह मेहता, प्रदीप जोशी, गोकुलानंद भट्ट, पीतांबर गहतोड़ी, दीप जोशी, राजेंद्र मेहता आदि सहयोग कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें