चंपावत जिला अस्पताल के दवाई वितरण केंद्र में शनिवार को उमड़ी भीड़। संवाद
चंपावत। जिला अस्पताल में दवाई वितरण केंद्र में मरीजों की काफी संख्या में भीड़ लगी रही। इससे मरीजों को दवाई लेने के लिए काफी इंतजार करना पड़ा। शुक्रवार को जिला अस्पताल के दवाई वितरण केंद्र में दवाई के लिए बड़ी संख्या में भीड़ लगी रही। मरीजों को दवाई लेने के लिए काफी इंतजार करना पड़ा। दवाई वितरण केंद्र में मरीजों ने बुखार, वायरल, खांसी जुकाम, पेट दर्द, जोड़ों में दर्द की दवाइयां लीं। इसमें अधिकतर मरीजों ने खांसी, जुकाम, बुखार की दवा ली। अस्पताल में मरीजों को दवा लेने के लिए लंबे समय तक लाइन में खड़ा रहना पड़ा। इसमें बुजुर्गों को दवा लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। संवाद