फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक कल्याण बोर्ड कर्मचारियों ने तीसरे दिन भी किया कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
चंपावत में बृहस्पतिवार को प्रदर्शन करते पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड के कर्मचारी। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। सातवें वेतनमान का लाभ दिलाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर जिला पूर्व सैनिक एवं पुनर्वास विभाग में तैनात कर्मचारियों ने तीसरे दिन भी कार्य बहिष्कार किया।
विज्ञापन

सैनिक कल्याण बोर्ड कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को कार्यालय परिसर में नारेबाजी कर विरोध, प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने, विभागीय संविदा, समान वेतन समान कार्य, सातवें वेतनमान आदि लाभ मांगे। उन्होंने कहा कि सरकार के समक्ष इन मांगों को लंबे समय से उठाया जा रहा है, लेकिन किसी भी स्तर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे कर्मचारियों को आंदोलन करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को कार्यबहिष्कार करने वालों में नरेंद्र चंद्र, संजय जोशी, हरीश चंद्र पंत, ललित अधिकारी, महेश चंद्र जोशी, भीमनाथ, किशोर थापा, पार्वती देवी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें