फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: नेपाल में राजशाही पुनरस्थापना के लिए राप्रपा मुखर

Wed, 29 Nov 2023 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
नेपाल के कंचनपुर में सभा करते राप्रपा कार्यकर्ता। स्रोत: संवाद
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। नेपाल में फिर से राजशाही लाने को लेकर बुजुर्गों के अलावा राजनीतिक दल भी मुखर हो रहे हैं। वे राजशाही लाने के लिए आंदोलन की राह पर हैं। बंद के माध्यम से लोगों से राजशाही लाने के पक्ष में सहमति जताने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन


बीते दिवस मंगलवार की देर सायं राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (राप्रपा) कंचनपुर जिले के अध्यक्ष गजेंद्र बहादुर चंद की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राजा महेंद्र की तर्ज पर पुनः राजशाही लाने विषय में मंथन हुआ। राप्रपा के जिला सचिव शिशिर थापा ने बताया कि उनकी पार्टी और बुजुर्ग नागरिक नेपाल के दिवंगत राजा महेंद्र वीर विक्रम शाह की तरह की राजशाही की पुनरस्थापना की मांग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस मांग को लेकर आमसभा की जा रही हैं। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र लिंग्देन सहित नेता इस संबंध में जानकारियां दे लोगों तक अपनी बात पहुंचाने के लिए जागरूक कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें