फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: सुरंग से निकले पुष्कर का एम्स में हो रहा स्वास्थ्य परीक्षण

Wed, 29 Nov 2023 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
सुरंग से निकलने के बाद पुष्कर सिंह ऐरी के टनकपुर छीनीगोठ घर में परिजनों से मिलते नायब तहसीलदार
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। सिलक्यारा सुरंग में 17 दिन तक फंसे रहे छीनीगोठ के पुष्कर सिंह ऐरी मंगलवार रात सुरक्षित निकाल लिए गए लेकिन उन्हें अपने घर पहुंचने में अभी दो दिन और लग सकते हैं। पुष्कर के भाई विक्रम सिंह ने बताया कि पुष्कर का अभी ऋषिकेश एम्स में स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। वहां की रिपोर्ट के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी। विक्रम ने बताया कि उनका स्वास्थ्य ठीक है। रात को नींद भी आई और सामान्य भोजन भी किया।
विज्ञापन

वहीं पुष्कर सिंह ऐरी के घर छीनीगोठ बुधवार को तहसील प्रशासन की टीम भी पहुंची। नायब तहसीलदार जगदीश गिरी के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक अमर सिंह मंगला सहित कई कर्मी पुष्कर की माता गंगा देवी और पिता राम सिंह ऐरी से मिलने पहुंचे और उनका मुंह मीठा कराया।

पुष्कर की भाभी ने बताया कि पुष्कर के घर पहुंचने के बाद ईष्ट देव की पूजा-अर्चना कराई जाएगी। वहीं पुष्कर के सुरक्षित सुरंग से निकलने के बाद कुशलक्षेम जानने के लिए पड़ोसियों का उनके घर तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन



सुरंग में फंसे मजदूरों के बाहर निकलने पर की पूजा-अर्चना
चंपावत। जिला मुख्यालय के गोलू देवता मंदिर में उत्तरकाशी के सिल्क्यारा में सुरंग में 17 दिन से फंसे 41 मजदूरों को सकुशल निकाने जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूजा-अर्चना की। नगर अध्यक्ष सुनील पुनेठा की अध्यक्षता में गोलू मंदिर में पूजा-अर्चना कर मिठाई बांटी गई। साथ ही सभी श्रमिकों के जल्द स्वस्थ होने कि कामना की गई। वहां जिलाध्यक्ष निर्मल मेहरा, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, मुकेश कलखुड़िया, गोविंद सामंत, सुंदर सिह बोहरा, आनंद सिह अधिकारी, नंदन तड़ागी, हरीश जोशी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

फोटो 29 सीपीटी 10 पी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें