फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत में कार लुढ़की, तीन लोग जख्मी

विज्ञापन
चंपावत में अंबेडकर कलोनी के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त कार। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत/पाटी। यहां कलक्ट्रेट के नजदीक शुक्रवार को एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार करीब पांच मीटर नीचे लुढ़क गई। तीन लोग मामूली रूप से चोटिल हो गए। बताया गया कि बाइक सवार को बचाते समय दुर्घटना हुई।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट की ओर जा रही कार (यूके 03ए/ 7068) शुक्रवार को करीब पांच फुट नीचे गिर गई। सूचना मिलने पर चंपावत चौकी बाजार के प्रभारी दिलबर भंडारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि हादसे में लोहाघाट निवासी चालक नीरज राय (41), लोहाघाट के निवासी मनोज राय (45) और भूपेश राय को चोट लगी।
जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. एचएस ऐरी ने बताया कि मनोज राय के हाथ में फ्रैक्चर हुआ है। इससे पहले बुधवार रात पाटी के रैंगलबैंड के पास एक कार गहरी खाई में गिर गई थी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी जबकि दो लोग घायल हो गए थे। दोनों घायलों की स्थिति में अब सुधार बताया गया है।
विज्ञापन

अब राष्ट्रीय राजमार्ग पर होगी पेट्रोलिंग
चंपावत। अपराधों की रोकथाम और दुर्घटना के शिकार लोगों की तुरंत मदद के लिए चंपावत जिले को तीन हाईवे पेट्रोलिंग कार मिली हैं। एसपी देवेंद्र पींचा ने शुक्रवार को हरी झंडी दिखाकर इन वाहनों को उनके निर्धारित मार्गों पर रवाना किया।
ये पेट्रोलिंग कारें राष्ट्रीय राजमार्ग पर सूखीढांग-टनकपुर-बनबसा, लोहाघाट-चंपावत-स्वांला, लोहाघाट-घाट राष्ट्रीय राजमार्ग, लोहाघाट-पाटी-देवीधूरा-वालिक राज्य मार्ग पर गश्त करेंगी।
हाईवे पेट्रोलिंग कार राष्ट्रीय राजमार्ग सहित विभिन्न मार्गों की चौकसी करेगी। 112 नंबर पर डायल करने पर ये वाहन तुरंत मौके पर पहुंच राहत कार्य करेगा। इस मौके पर प्रतिसार निरीक्षक महेश चंद्रा, त्वरित कार्रवाई दल के प्रभारी निरीक्षक गोविंद बल्लभ जोशी, भुवन चंद्र आर्या आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें