चंपावत। सड़क मार्ग खुलने के बाद रोडवेज बसों का संचालन होने से लोगों ने राहत महसूस की है। सड़क बंद होने से बसों का संचालन नहीं होने से यात्रियों को अधिक किराया देकर टैक्सी वाहनों से सफर करना पड़ रहा था।
लोहाघाट डिपो ने नियमित रूप से बसों का संचालन करना शुरू कर दिया है। 32 बेड़े के डिपो में छह बसें टनकपुर वर्कशॉप में खड़ी हैं। अब रोडवेज डिपो नियमित रूप से 26 बसों का संचालन कर रहा है। इससे यात्रियों को बढ़ी राहत मिली है। वर्तमान में 12 बसों का संचालन लंबी दूरी के लिए किया जा रहा है। वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी दीपा वर्मा ने बताया कि लोहाघाट डिपो से दिल्ली के लिए चार, देहरादून, बरेली के लिए दो-दो, नैनीताल, गुरुग्राम, हल्द्वानी, ऋषिकेश के लिए एक-एक बस का संचालन किया जा रहा है। तीन बसों का टनकपुर से पौंटासाहिब, दिल्ली, रुद्रपुर के लिए संचालन किया जा रहा हैं। सड़क बंद होने के कारण पूर्व में सिर्फ तीन बसों का संचालन बाया देवीधुरा किया जा रहा था।