फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य को लेकर प्रशासन गंभीर

Sun, 14 Jul 2024 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले में भारी बारिश के बाद चार जुलाई से कई सड़कें अभी तक बंद हैं। इन्हें खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। बंद सड़कों के कारण ग्रामीणों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर प्रशासन गंभीर है। गांवों में किसी को भी गंभीर स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने इलाज की दिक्कत न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन

चंपावत जिले में भारी बारिश से अभी भी 15 ग्रामीण सड़कें बंद हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर प्रशासन गंभीरता से काम कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है। जिन ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो रही है, वहां नजदीक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों को इलाज करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा दूरस्थ क्षेत्र में स्वास्थ्य टीमों को भेजकर बीमारों का इलाज कराया जाएगा।
डीएम नवनीत पांडे ने बताया कि सड़क मार्ग खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं मार्ग बंद होने के बाद भी लोगों को मिलती रही, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होने पर चिकित्सकों की टीम को क्षेत्र में जाकर लोगों का इलाज करेगी। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के लोग किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उन्हें अवगत कराएंगे तो तुरंत ही मदद पहुंचाने का काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें