फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टनकपुर महाविद्यालय में हुआ रंग महोत्सव का समापन

विज्ञापन
चंद्रशेखर आजाद बना बनबसा मैक्सट्रन स्कूल का बच्चा। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। नमामि गंगे कार्यक्रम श्रृृंखला के तहत आयोजित योग राष्ट्रीय संगोष्ठी के समापन मौके पर मुख्य अतिथि नई दिल्ली स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मुरली मनोहर पाठक ने संपूर्ण जीवन में योग अपनाने पर जोर दिया। कहा कि प्रकृति से जुड़ाव से मानव निरोग रह सकता है। उन्होंने ऊर्जा के उपयोग की महत्व को बता कहा कि सूर्य ऊर्जा का पहला व प्रमुख श्रोत है, जिसके लिए उन्होंने उत्तराखंड को स्वर्ग की संज्ञा दी।
विज्ञापन

महाविद्यालय के संगीत विभाग एवं टनकपुर स्थित नवयोग सूर्योदय सेवा समिति की ओर से आयोजित संगोष्ठी के दूसरे दिन का शुभारंभ राधा बल्लभ बौड़ाई ने दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य वक्ता हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य ने योग विषय पर विस्तार से जानकारी देते हुए सूर्य नमस्कार के वैज्ञानिक पक्ष को समझाया।
योगाचार्य डॉ. नवदीप जोशी ने योग विषय की विभिन्न शाखाओं के उल्लेख कर सूर्य नमस्कार के आसनों के महत्व पर प्रकाश डाला। नमामि गंगे नोडल अधिकारी महाविद्यालय के संगीत विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज उप्रेती ने संगीत, योग के महत्व पर विचार प्रकट कर सभी का आभार जताया। वहां जेएनयू खेल विभाग के निदेशक डॉ. विक्रम सिंह, योग विभागाध्यक्ष प्रो. महेश प्रसाद, प्रो. वंदना मक्कड़, प्रो. डीवी सिंह आदि थे। अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. एसके कटियार व संचालन हर्ष शुक्ला ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें