फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में मां पूर्णागिरि धाम आ रहे श्रद्धालुओं को वापस भेजा 

Fri, 12 Jun 2020 07:56 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)

सार

  • जानकारी के अभाव में उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच गए थे सीमा पर 
  • राज्य सरकार ने फिलहाल उत्तराखंड के श्रद्धालुओं को ही दी है दर्शन की अनुमति
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मां पूर्णागिरि धाम के कपाट खुलने के बाद श्रद्धालुओं की आवाजाही का सिलसला शुरू हो गया है। कोविड-19 के मद्देनजर सरकार ने फिलहाल सिर्फ उत्तराखंड के ही श्रद्धालुओं को दर्शन की अनुमति दी है लेकिन जानकारी के अभाव में उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में दर्शन के लिए आ रहे हैं, जिन्हें  बॉर्डर से निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: चारधाम यात्रा 2020: केवल स्थानीय श्रद्धालु ही कर सकेंगे यात्रा, दूसरे जिलों के लोगों के आने पर रोक


सरकार की ओर से आठ जून से धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति मिलने के बाद पूर्णागिरि धाम में हर दिन करीब 40 से 50 श्रद्धालु देवी मां के दर्शन के लिए आ रहे हैं। शुक्रवार को यूपी समेत उत्तर भारत के अलग-अलग शहरों से काफी संख्या में श्रद्धालु उत्तराखंड सीमा पर मां पूर्णागिरि धाम के दर्शनों के लिए पहुंचे। इन सभी लोगों को चंपावत जिले की सीमा बनबसा से ही वापस कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी प्रशासन को भेजी जा रही है दर्शन पर रोक की सूचना 

अभी फिलहाल सिर्फ स्थानीय निवासियों को ही मंदिर जाने की अनुमति है। मंदिर समिति अध्यक्ष पं. भुवन चंद्र पांडेय ने बाहर से आ रहे श्रद्धालुओं से रोक रहने तक दर्शन के लिए नहीं आने की अपील की है। 


उत्तराखंड से बाहर के श्रद्धालुओं को पूर्णागिरि दर्शन के लिए जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। यदि कोई आ भी रहा है तो उसे बॉर्डर से ही वापस किया जा रहा है। इस संबंध में यूपी के सभी जिलों के प्रशासन को भी इसकी सूचना भेजी जा रही है।
- विपिन चंद्र पंत, पुलिस क्षेत्राधिकारी टनकपुर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें