फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ता के खिलाफ कार्रवाई से भड़के कांग्रेसी, कोतवाली में धरने पर बैठ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कोतवाली में पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के नेतृत्व में धरने पर बैठ प्रदर्शन करते कांग्रेसियों को - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। सोशल मीडिया में विधायक के अनर्गल बयानबाजी के आरोप में कांग्रेस कार्यकर्ता के खिलाफ पुलिस कार्रवाई से भड़के कांग्रेसियों ने देर शाम कोतवाली में धरना, प्रदर्शन किया। करीब आधा घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद पुलिस ने आरोपी को रिहा कर दिया।
विज्ञापन

विधायक कैलाश गहतोड़ी के खिलाफ सोशल मीडिया में अनर्गल बयानबाजी की शिकायत पर पुलिस ने दो दिन पहले कांग्रेस कार्यकर्ता रूपेश सक्सेना के खिलाफ 81 पुलिस एक्ट में कानूनी कार्रवाई की थी।
उसे सोशल मीडिया में डाली गई पोस्ट डिलीट करने की हिदायत देकर छोड़ा गया था, लेकिन उसने पोस्ट डिलीट नहीं की थी। इसकी शिकायत मिली तो पुलिस शनिवार को उसे फिर से कोतवाली ले आई।
विज्ञापन

इससे भड़के पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली पहुंचे और विरोध में वहीं धरना, प्रदर्शन कर दिया। उनका कहना था कि सत्ता की शह पर पुलिस कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
थाना प्रभारी जसवीर सिंह चौहान ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे कार्यकर्ता को छोड़ने की जिद पर अड़े रहे। बाद में पुलिस ने रूपेश के खिलाफ फिर 81 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई कर सोशल मीडिया में डाली गई पोस्ट डिलीट करा उसे रिहा कर दिया।
प्रदर्शन करने वालों में कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनिल चौधरी पिंकी, दीपक नाथ, कमल पंत, नरेश सकारी, अनिल प्रसाद सिन्हा, सुभाष चंद, सतीश पांडेय, गिरीश नरियाल, देवेंद्र सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें