फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज के संविदा और विशेष श्रेणी कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
टनकपुर में प्रदर्शन करते रोडवेज के संविदा व विशेष श्रेणी कर्मचारी। विज्ञप्ति - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। नियमितीकरण और समान कार्य समान वेतन की मांग के लिए रोडवेज के संविदा और विशेष श्रेणी कर्मचारियों ने चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया है। इसके तहत उन्होंने मंगलवार को यहां क्षेत्रीय कार्यशाला गेट पर धरना, प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि मांग पूरी होने तक संगठन के निर्देश पर आंदोलन किया जाएगा। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद और मजदूर संघ ने भी आंदोलन को समर्थन दिया है।
विज्ञापन

संगठन के क्षेत्रीय अध्यक्ष कैलाश भट्ट के नेतृत्व में कर्मचारी डिपो कार्यालय के पास से नारेबाजी करते हुए क्षेत्रीय कार्यशाला गेट पर पहुंचे और वहीं धरने पर बैठ गए। कर्मचारी नेता भट्ट ने सरकार और निगम प्रबंधन पर संविदा और विशेष श्रेणी कर्मचारियों के हितों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि संविदा और विशेष श्रेणी कर्मचारी पूरी निष्ठा के साथ सेवा दे रहे हैं, लेकिन निगम प्रबंधन उनके भविष्य को कतई चिंतित नहीं है।
निगम प्रबंधन की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि आंदोलन के दूसरे चरण में 12 अक्तूबर को निगम मुख्यालय में धरना, प्रदर्शन होगा और तीसरे चरण में 19 अक्तूबर से बेमियादी कार्य बहिष्कार किया जाएगा। धरना-प्रदर्शन में प्रांतीय उपमंत्री कुशल प्रजापति, कमल कश्यप, राकेश गुप्ता, राजू शर्मा, राकेश आर्या, राकेश रावत, धीरज कलौनी, विपिन पंत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें