फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्डन कार्ड से स्वास्थ्य सुविधा न मिलने पर पेंशनर खफा

विज्ञापन
मांगों को लेकर लोहाघाट तहसील परिसर में प्रदर्शन करते पेंशनर्स। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहे गवर्नमेंट पेंशनर्स के सब्र टूटने लगा है। पेंशनरों ने सरकार पर उनकी अनदेखी का आरोप लगा गोल्डन कार्ड सुविधा नहीं तो वोट नहीं का नारा देकर प्रदर्शन किया। मंगलवार को गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन ने गोल्डन कार्ड में निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए तहसील में सांकेतिक धरना, प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

पेंशनरों ने गोल्डन कार्ड से सुविधा न मिलने पर गहरा रोष जताया। उन्होंने कहा कि पेंशनर्स से 50 फीसदी कटौती करने, ओपीडी फ्री, केंद्रीय पेंशनर्स की तर्ज पर एक हजार रुपये चिकित्सा भत्ता देने, गोल्डन कार्ड से वंचित पेंशनर्स के कोषागार, उपकोषागार में कार्ड बनाने, निजी अस्पतालों को केंद्र सरकार की स्वास्थ्य योजना की दरों पर भुगतान करने, बीमारियों का वर्गीकरण न करने, गोल्डन कार्ड से सभी बीमारियों का कैशलेस उपचार करने की मांग की।
पेंशनरों ने कहा कि यदि गोल्डन कार्ड से उन्हें कोई सुविधा नहीं दी जा रही है तो गोल्डन कार्ड के नाम पर उनकी पेंशन से मासिक कटौती बंद की जाए। जिलाध्यक्ष हयात सिंह तड़ागी की अध्यक्षता में प्रदेश मंत्री बची सिंह रावत ने संचालन किया। प्रदर्शन में शामिल पदमा दत्त पुनेठा, केसी पुनेठा, रमेश चंद्र राय, बद्री दत्त राय, बंशीधर कलौनी, प्रकाश चंद्र भट्ट, खुशाल सिंह मेहरा, श्याम सिंह ढेक आदि ने धरना भी दिया।
विज्ञापन

सीएम को ज्ञापन भेज मासिक कटौती 50 फीसदी करने की मांग
चंपावत। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन की ब्लॉक इकाई ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। इसमें अटल आयुष्मान योजना के तहत पेंशनर्स की जाने वाली मासिक कटौती को 50 फीसदी करने की मांग की है। ज्ञापन में शाखाध्यक्ष लक्ष्मी दत्त सुतेड़ी और कोषाध्यक्ष टीकाराम टम्टा ने बताया कि गोल्डन कार्ड से स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल रही है, जबकि पेंशनर्स की पेंशन से मासिक कटौती की जा रही है। कहा गया है कि राज्य सरकार गोल्डन कार्ड के माध्यम से समुचित स्वास्थ्य व्यवस्था से उपचार देने में असमर्थ है तो पुरानी स्वास्थ्य योजना को शीघ्र बहाल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें